अध्याय 2- भोजन के घटक


अभ्यास


Q1 : हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम लिखिए।

उत्तर : हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व निम्नलिखित हैं :

(i) कार्बोहाइड्रेट (ii) वसा (iii) विटामिन (iv) प्रोटीन (v) खनिज इत्यादि 

Q2. निम्नलिखित के नाम लिखिए:
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।

उत्तर: 

(क) कार्बोहाइड्रेट और वसा 

(ख) प्रोटीन 

(ग) विटामिन A

(घ) कैल्शियम

Q3. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध् होते हैं:

(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन

उत्तर: 

(क) वसा - घी और दूध 

(ख) मंड - चावल और आलू 

(ग) आहारी रेशे - सब्जी और फल 

(घ) प्रोटीन - पनीर और राजमा 

Q4. इनमें सही कथन को ( √ ) अंकित कीजिए:
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर
सकते हैं। ( )
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है। (  )
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। ( )
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्त्व उपलब्ध् कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है। ( )

उत्तर: