10. गति एवं दूरियों के मापन


अभ्यास:


Q1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधनों के प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए |

उत्तर: 

1. वायु परिवहन के दो साधन: हेलीकाप्टर एवं हवाई जहाज |

2. जल परिवहन के दो साधन: नाव एवं पानी जहाज | 

3. थल परिवहन के दो साधन: रेलगाड़ी एवं बस | 

Q2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क)  एक मीटर में _____________ सेंटीमीटर होते हैं |

(ख)  पांच किलोमीटर में _______________ मीटर होते हैं |

(ग)  झूले पर किसी बच्चे की गति ______________ होती है |

(घ)  किसी सिलाई मशीन की  सुई की गति ____________ होती है

(ङ)  किसी साइकिल के पहिये की गति _______________ होती है |

उत्तर: 

(क)  100

(ख)  5000

(ग)  आवर्ती गति 

(घ)  आवर्ती गति

(ङ)  वर्तुल गति 

Q3.पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता? 

उत्तर: पग अथवा कदम प्रत्येक व्यक्ति में अलग-अलग होते है जो किसी भी मानक मात्रक के लिए उपयुक्त नहीं है | मानक मात्रक एक स्थिर संख्यात्मक मान होना चाहिए | 

Q4.निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते परिणामों में व्यवस्थित कीजिए | 

1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर 

उत्तर: 1 मिलीमीटर,  1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर,

Q5. किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है तो इसे सेंटीमीटर में व्यक्त कीजिए | 

उत्तर: व्यक्ति की लम्बाई = 1.65 मीटर 

          सेंटीमीटर में, 

           1 मीटर = 100 सेंटीमीटर 

           1.65 मीटर = 1.65 x 100 सेंटीमीटर 

                           = 165 सेंटीमीटर 

          मिलीमीटर में, 

           1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर

           1 मीटर = 100 सेंटीमीटर 

           या        = 100 x 10 मिलीमीटर 

                      = 1000 मिलीमीटर

            1.65 मीटर = 1.65 x 1000 मिलीमीटर

                            = 1650 मिलीमीटर                

 

Q6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दुरी 3250 मीटर है | इस दुरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए | 

उत्तर: 

        

Q7. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दुसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई कितनी है ? 

उत्तर: 

सलाई के एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर,

सलाई के दुसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर,

दोनों सिरों के बीच की दुरी = 33.1 - 3.0 

                                   = 30.1 सेंटीमीटर 

Q8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिये तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए | 

उत्तर: 

समानताएँ : साइकिल के पहिए तथा छत के पंखे चलते समय दोनों ही वर्तुल गति करते हैं |

असमानताएँ : साइकिल सरल रेखा में गई करता है लेकिन छत का पंखा सरल रेखा में नहीं चलता है | 

Q9. आप दूरी मापने के लिए किसी प्रत्यास्थ मापक फीते का उपयोग क्यों नहीं करते  ? यदि आप किसी दूरी को प्रत्स्थान फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए|

ऊतर: प्रत्यास्थ मापक फीता सही माप नहीं देता क्योंकि खींचने पर वह लंबा होता है और छोड़ देने पर इसको लंबाई घाट जाती है| प्रत्यास्थ मापक फीते से यदि माप ली जाती है तो बताने के लिए हमें कगना होगा कि यदि फीता खीचां गया था तो कितना, यह कहना बहुत कठिन होगा|

Q10. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए | 

उत्तर: आवर्ती गति के  दो उदाहरण :

(i)  झूले पर किसी बच्चे की गति |

(ii)  वृक्ष की शाखाओं का इधर-उधर लहराना |