अध्याय 1 - भोजन: यह कहाँ से आता है?
अभ्यास
Q1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर: नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है | वे विभिन्न प्रकार के भोजन अपने शारीरिक बनावट, आवास और आंतरिक अंगो के आधार पर ग्रहण करते हैं | विभिन्न खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जीव तीन प्रकार के होते हैं |
- शाकाहारी : जो केवल पादप उत्पाद खाते हैं |
- मांसाहारी : जो केवल जंतु उत्पाद ही खाते हैं |
- सर्वाहारी : जो पादप और जन्तु दोनों उत्पादों को लेते हैं |
Q2. पाँच पौधें के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है।
उत्तर:
(1) आलू : तना
(2) मुली : जड़ और पत्ता
(3) अमरूद : फल
(4) गाजर : जड़
(5) गेंहूँ : बीज
Q3. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए:
कॉलम 1 | कॉलम 2 |
दूध, दही, पनीर, घी | दूसरे जंतुओं को खाते हैं। |
पालक, फूलगोभी, गाजर | पादप एवं पादप-उत्पाद खाते हैं। |
शेर एवं बाघ | सब्जियाँ हैं। |
शाकाहारी | सभी जंतु उत्पाद है। |
उत्तर:
कॉलम 1 | कॉलम 2 |
दूध, दही, पनीर, घी | सभी जंतु उत्पाद है। |
पालक, फूलगोभी, गाजर | सब्जियाँ हैं। |
शेर एवं बाघ | दूसरे जंतुओं को खाते हैं। |
शाकाहारी | पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं। |
Q4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
शाकाहारी, पादप, दूध्, गन्ना, मांसाहारी
(क) बाघ एक ------------------ है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ------------------ कहते हैं।
(ग) तोता केवल ------------------ उत्पाद खाता है।
(घ) जो ------------------ हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है,
इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।
(ङ) हमें चीनी -------------------- से मिलता है |
उत्तर:
(क) मांसाहारी
(ख) शाकाहारी
(ग) पादप
(घ) दूध
(ङ) गन्ना